महाशिवरात्रि 2026: जानें शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है बड़ा अंतर
S T LlVE 24 NEWS Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख पर्व है। इस दिन भक्त उपवास रखकर पूजा करते हैं। यह पर्व भक्ति, संयम और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष होता है। आइए जानते हैं शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर है? Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि जो भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण त्योहार है, हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखता है। यह त्योहार सर्दियों के अंत में, यानी फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में मनाया जाता है। फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं तारीख की बात करें तो इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। शिवरात्रि हर महीने आती है, जबकि महाशिवरात्रि साल में एक बार आती है। इस दिन उपवास के विभिन्न तरीके हैं, महाशिवरात्रि का उद्देश्य भगवान शिव के प्रति भक्ति और श्रद्धा व्यक्त करना है। आज हम आपको बताएंगे कि शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर है?mahashivratri 2026
महाशिवरात्रि 2026
शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का अंतर
हालांकि शिवरात्रि और महाशिवरात्रि दोनों भगवान शिव को समर्पित हैं, लेकिन इनके बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। शिवरात्रि, जिसे मासिक शिवरात्रि भी कहा जाता है, हर महीने मनाई जाती है। जबकि महाशिवरात्रि साल में बारह शिवरात्रियों में से एक विशेष अवसर है, जो फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक है।
संबंधित खबरे S.T.LlVE 24NEWS