Uncategorized

अरबों से खरबों का सफ़र: 19 साल में 36 गुना बढ़ गई आईपीएल की इस टीम की क़ीमत

2 अप्रैल 2019 की इस तस्वीर में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे

क्रिकेट की सबसे अमीर लीग आईपीएल में पहली बार की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) रिकॉर्ड क़ीमत में बिकी हैं.

 

हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग और इसे चलाने वाली संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन भारतीय मीडिया में इससे जुड़ी ख़बरें चल रही हैं.

 

आरसीबी को आदित्य बिड़ला समूह के नेतृत्व में ख़रीदने वाले कंसोर्टियम के अनुसार, यह डील लगभग 16,500 करोड़ रुपये (1.78 अरब डॉलर) में हुई है.

 

वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को ख़रीदने के लिए 1.63 अरब डॉलर की कामयाब बोली लगाई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!