Welcome to ST Live 24 News   Click to listen highlighted text! Welcome to ST Live 24 News
Uncategorized

पहलेडोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘जब पैसा खोने की नौबत आई तब जाकर भारत-पाकिस्तान ने रोकी लड़ाई’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने 'भारत-पाकिस्तान के युद्ध को रुकवाया.'

ट्रंप का दावा है कि उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि ऐसे लड़ाई करोगे तो मैं दोनों पर 200 प्रतिशत टैक्स लगा दूंगा. जब पैसों की बात आई तो दोनों रुक गए.

 

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की बैठक की मेज़बानी करते हुए ‘भारत-पाकिस्तान’ के बीच बीते साल हुए युद्ध का ज़िक्र किया. ट्रंप ने कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हमारे चीफ ऑफ स्टाफ के सामने कहा था कि भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाकर राष्ट्रपति ट्रंप ने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई.”

 

ट्रंप ने कहा, “मैंने दोनों (भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़) को फोन किया, मुझे दोनों के बारे में थोड़ा पता था. प्रधानमंत्री मोदी को मैं अच्छी तरह जानता था. मैंने उन्हें फोन किया और कहा, अगर तुम लोग यह मामला नहीं सुलझाते तो मैं दोनों से कोई ट्रेड डील नहीं करूंगा. मैंने कहा, दोनों देश लड़ेंगे तो मैं दोनों पर 200 प्रतिशत टैक्स लगा दूंगा.”

 

“दोनों लड़ना चाहते थे. लेकिन जब पैसों की बात आई, तो पैसों जैसा कुछ नहीं होता. जब बहुत पैसा खोने की नौबत आई, तो उन्होंने कहा, हम लड़ना नहीं चाहते.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!