Welcome to ST Live 24 News   Click to listen highlighted text! Welcome to ST Live 24 News
E-Paper

अब ‘ओये’ नहीं, आम लोगों को ‘सर या मैडम’ कहिए; जानें पुलिस के लिए कहां जारी हो

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने रविवार को यहां पुलिस व्यवस्था सुधारों पर एक बैठक के दौरान कहा कि पंजाब में पुलिस अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों से विनम्रता से बात करने के बजाय उन्हें 'ओये' कहकर

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस को अपनी व्यवस्था में सुधार के तहत लोगों से सम्मानपूर्वक बात करने और उन्हें ‘सर या मैडम’ कहकर संबोधित करने का निर्देश दिया गया। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने रविवार को यहां पुलिस व्यवस्था सुधारों पर एक बैठक के दौरान कहा कि पंजाब में पुलिस अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों से विनम्रता से बात करने के बजाय उन्हें ‘ओये’ कहकर संबोधित करती है।उन्होंने कहा कि जनता की गरिमा का उल्लंघन न करें। जवाबदेही की जरूरत है और गलत रवैये को त्यागने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी थानों, कार्यालयों और चौकियों पर नागरिकों को सम्मानपूर्वक ‘सर या मैडम’ या ‘साहिब या साहिबा’ कहकर संबोधित किया जाना चाहिए। मरियम ने कहा कि पुलिसकर्मियों को ‘प्रशिक्षित’ करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।

 

डराने और धमकाने वाले व्यवहार की शिकायत

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के डराने-धमकाने वाले व्यवहार की कई शिकायतें हैं। उन्हें लोगों से बात करने का तरीका सिखाना चाहिए। अगर पुलिसकर्मी लोगों को सर या मैडम कहकर संबोधित करने से इनकार करते हैं, तो उन्हें उनसे बातचीत करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि गश्त करने वाले या जनता से बातचीत करने वाले पुलिसकर्मियों के शारीरिक हावभाव भी उचित होने चाहिए। मरियम ने पुलिसकर्मियों को ‘बॉडी कैमरे’ पहनने का भी आदेश दिया। पंजाब पुलिस और यातायात कर्मियों को अगले दो महीनों के भीतर चरणबद्ध तरीके से बॉडी कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे।बताया जा रहा है कि कई दिनों से शिकायत आ रही थी कि आम लोगों के साथ व्यवहार ठीक तरीके से नहीं हो रहा है। इसको लेकर जनता के अंदर नाराजगी थी। इसको देखते हुए इस तरह के फैसले लिए गए हैं, ताकि आम जनता के साथ बात व्यवहार सभ्य तरीके से हो। पंजाब के मुख्यमंत्री साफ-साफ कहा कि अगर किसी की शिकायत आती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!