पहलेजेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फ़ेज़ का उद्घाटन, पीएम मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण की लागत 11,282 करोड़ रुपये है, यह एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसकी कुल लागत लगभग 29,560 करोड़ रुपये है और इसका मक़सद जेवर को उत्तर भारत का बड़ा एविएशन हब बनाना है.
पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह प्रोजेक्ट युवाओं के भविष्य को नई उड़ान देगा. आज हम ‘विकसित यूपी, विकसित भारत’ अभियान का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं.”
पीएम ने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश अब देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं.”
ग़ौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है. इसके बनने से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रैफ़िक कम होने की उम्मीद की जा रही है.
जेवर एयरपोर्ट: वो लोग किस हाल में हैं जिनकी ज़मीन पर बन रहा है हवाई अड्डा st live 24 news, Akhilesh Maurya reporter


