अमेरिका ने ईरान के तेल पर लगी पाबंदी हटाई, अमेरिकी वित्त मंत्री ने और क्या कहा
अमेरिकी वित्त विभाग का कहना है कि उसने दुनिया भर में तेल की क़ीमतों में हुई बढ़ोतरी को काबू में रखने के लिए यह फ़ैसला लिया है.
अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगी पाबंदी को अस्थायी तौर पर हटा लिया है, यह समुद्र में फंसे जहाज़ों पर लागू होगा
यरूशलम में अल अक़्सा मस्जिद और वेस्टर्न वॉल के पास मिसाइल का मलबा गिरा
ईरान ने यूएई को चेतावनी दी है कि वो लंबे समय से विवादित दो द्वीपों को लेकर निर्णायक ताक़त के साथ हमला करेगा
इसराइल ने सीमा के पास बेरूत में रह रहे लोगों को फ़ौरन इलाक़ा खाली करने को कहाइराक़ में इस्लामिक रेसिस्टेंस ने कहा है कि उसने पिछले चौबीस घंटों में 27 ऑपरेशन किए हैं. इसमें “इराक़ और इस क्षेत्र में दुश्मन के ठिकानों के ख़िलाफ़” दर्जनों ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए.
यह ऐसे समय में हुआ है जब हमें बग़दाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक अमेरिकी राजनयिक सुविधा पर फिर से ड्रोन हमलों की ख़बरें मिल रही हैं.
सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि राजनयिक और लॉजिस्टिक्स हब पर कम से कम तीन हमले हुए, जिसके बारे में उनका कहना है कि वहां अमेरिकी सैनिक रहते हैं.
एक अधिकारी ने एएफ़पी को पुष्टि की कि तीसरे हमले के बाद ठिकाने के पास आग लग गई.
कुछ दिन पहले ही इराक़ के बग़दाद में अमेरिकी दूतावास पर कई ड्रोन और रॉकेट हमले हुए थे, जबकि पिछले हफ़्ते भी बग़दाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ था.अमेरिका वित्त विभाग ने ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को अस्थायी तौर पर हटा रहा है. यह तेल अभी समुद्र में है और इसे ज़्यादातर देशों को बेचने की अनुमति दी जा रही है.
अमेरिका के इस फ़ैसले का मक़सद वैश्विक बाज़ार में तेल की क़ीमतों को कम रखना है.
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक्स पर एक बयान में कहा कि इस “अल्पकालिक अनुमति से लगभग 14 करोड़ बैरल तेल वैश्विक बाज़ारों में आ सकेगा.”
बेसेंट ने कहा कि ईरान को इस बिक्री से होने वाले किसी भी वित्तीय लाभ तक “पहुँचने में मुश्किल होगी.”
बेसेंट ने कहा, “यह अनुमति सख़्ती से केवल उस तेल तक सीमित है जो पहले से ही रास्ते में है और यह नई ख़रीद या उत्पादन की अनुमति नहीं देती है. असल में, हम तेल की क़ीमतें कम रखने के लिए ईरान के बैरल का इस्तेमाल उसके ख़िलाफ़ ही करेंगे.”
युद्ध शुरू होने के बाद से, और मध्य पूर्व में ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी हमलों के बाद से, तेल और गैस की क़ीमतें तेज़ी से बढ़ी हैं.
ब्रेंट क्रूड ऑयल की क़ीमत क़रीब 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है. इसमें शुक्रवार को 3% और पिछले एक साल में 53% की बढ़ोतरी हुई है.

