आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 23 मार्च 2026 LIVE: ‘पश्चिम एशिया में युद्ध ने भारत के समक्ष अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी’, लोकसभा में बोल रहे पीएम नरेंद्र मोदी
हिंदी समाचार) 23 मार्च 2026 LIVE: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम बदल गया है। सुबह हल्की बारिश हुई और आगे भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से भारत के सामने खड़ी हुई चुनौतियों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने लोकसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध ने भारत के समक्ष अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि संसद से एकजुट आवाज दुनिया में जाए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट का वैश्विक अर्थव्यवस्था और लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरूदिल्ली में आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया रहा है। सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मौसम के मोर्चे पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगे गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है, जबकि देश के कई अन्य राज्यों में भी आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान से जुड़े तनाव के चलते अमेरिका पर कूटनीतिक दबाव बढ़ रहा है। वहीं, असम में आगामी चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां एक मंत्री ने पार्टी बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हिंदू विधायक” संबंधी भाजपा उम्मीदवार के बयान का चंद्रशेखर ने किया बचाव। भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवायुर से पार्टी के उम्मीदवार बी. गोपालाकृष्णन के “हिंदू विधायक” संबंधी बयान का सोमवार को बचाव किया और पूछा कि उनके बयान को घृणास्पद कैसे कहा जा सकता है। चंद्रशेखर ने कहा कि गोपालकृष्णन ने किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा, बल्कि वह केवल यह बता रहे थे कि श्रद्धालुओं की समस्याओं के मद्देनजर गुरुवायुर जैसे निर्वाचन क्षेत्र में एक “आस्थावान विधायक” की आवश्यकता है।
13:41 (IST) 23 Mar 2026
श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रामनवमी पर श्रीराम को अर्पण करने के लिए प्रसाद अयोध्या भेजा गया
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रामनवमी पर भगवान श्रीराम को अर्पण करने के लिए प्रसाद सोमवार सुबह अयोध्या भेजा गया। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि 11 मन (440 किलोग्राम) धनिया की पंजीरी, सवा मन (50 किलोग्राम) लड्डू तथा वस्त्र, फल आदि साम्रगी एक सजे-धजे वाहन में अयोध्या भेजी गई और इस दौरान भजन-कीर्तन में संस्थान के सदस्यों एवं भक्तजन ने भाग लिया।
12:28 (IST) 23 Mar 2026
समाजवादी पार्टी के दौर में महिलाएं डरी-सहमी रहती थीं: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कहते हैं, “…समाजवादी पार्टी के दौर में महिलाएं डरी-सहमी रहती थीं… समाजवादी पार्टी को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि उनके शासनकाल में बहू-बेटियों की इज्जत और गरिमा सरेआम लूटी जा रही थी… प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।”
12:19 (IST) 23 Mar 2026
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र से पहले ‘खीर’ समारोह आयोजित
दिल्ली सरकार ने सोमवार को बजट सत्र से पहले विधानसभा में ‘खीर’ समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आगामी बजट विकास की गति तेज करने, बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और निवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने पर केंद्रित होगा। इस समारोह में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ-साथ किसान, चिकित्सक और शिक्षक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए, गुप्ता ने कहा कि बजट का लक्ष्य बेहतर नागरिक सुविधाएं, उन्नत बुनियादी ढांचा और एक ऐसा सकारात्मक वातावरण तैयार करना है जहां लोग आराम से रह सकें।
11:55 (IST) 23 Mar 2026
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा का एक विमान पोर्ट अथॉरिटी के वाहन से टकराया
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा का एक विमान लैंडिंग के बाद पोर्ट अथॉरिटी के वाहन से टकरा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने इस घटना की पुष्टि की लेकिन कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।
11:35 (IST) 23 Mar 2026
कांग्रेस ने पूछा- प.एशिया संकट पर कूटनीतिक पहल के लिए ब्रिक्स सम्मेलन आगे क्यों नहीं बढ़ा रही सरकार
कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम एशिया संकट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि ”स्वयंभू विश्वगुरु” इस संकट का समाधान करने के लिए ‘ब्रिक्स+’ शिखर सम्मेलन का आयोजन समय से पहले करने की राजनयिक पहल क्यों नहीं कर रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन इस साल के आखिर में प्रस्तावित है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”18वां वार्षिक ब्रिक्स+ शिखर सम्मेलन इस वर्ष के अंत में भारत की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में होगा। ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, सऊदी अरब, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात इसके सदस्य हैं।” उन्होंने कहा, ”’स्वयंभू विश्वगुरु’ पश्चिम एशिया में संकट और उसके प्रभावों से निपटने के लिए इस शिखर सम्मेलन को समय से पहले आयोजित करने की राजनयिक पहल क्यों नहीं कर रहे हैं? स्पष्ट रूप से वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को नाराज नहीं करना चाहते हैं।”
11:29 (IST) 23 Mar 2026
आरएसएस सरसंघ चालक मोहन भागवत दिल्ली पहुंचे
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत सोमवार की सुबह दिल्ली पहुंचे। पांच राज्यों में चुनावों को लेकर भाजपा नेताओं और संघ के नेताओं के बीच महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।
11:21 (IST) 23 Mar 2026
AAP विधायक आतिशी ने बीजेपी पर विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP विधायक आतिशी कहती हैं, “विधानसभा सत्रों में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की ही भूमिका होती है। विपक्ष की भूमिका जनता के हित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को अवगत कराना है, लेकिन BJP ने पिछले 1 साल में विपक्ष की आवाज दबाने के अलावा कुछ नहीं किया… यह किस तरह का लोकतंत्र है… वे विधानसभा सत्र बुला ही क्यों रहे हैं, जब विपक्ष को बोलने का मौका तक नहीं दिया जा रहा…।”
11:19 (IST) 23 Mar 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद करते हुए सोमवार को कहा कि उनके न्याय, देशभक्ति और भयमुक्त संघर्ष के आदर्श आज भी अनगिनत भारतीयों में जोश भरते
हैं और उन्हें प्रेरणा देते हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रामनवमी पर श्रीराम को अर्पण करने के लिए प्रसाद अयोध्या भेजा गया। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रामनवमी पर भगवान श्रीराम को अर्पण करने के लिए प्रसाद सोमवार सुबह अयोध्या भेजा गया। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि 11 मन (440 किलोग्राम) धनिया की पंजीरी, सवा मन (50 किलोग्राम) लड्डू तथा वस्त्र, फल आदि साम्रगी एक सजे-धजे वाहन में अयोध्या भेजी गई और इस दौरान भजन-कीर्तन में संस्थान के सदस्यों एवं भक्तजन ने भाग लिया।

