Welcome to ST Live 24 News   Click to listen highlighted text! Welcome to ST Live 24 News
E-Paper

सोनभद्र में महाशिवरात्रि पर डीएम ने किया जलाभिषेक

भोर से शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष

सोनभद्र जिले में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व भक्तिमय माहौल में मनाया गया। भोर चार बजे से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा सोनांचल क्षेत्र गूंज उठा।प्रमुख मंदिरों में रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, शोभनाथ मंदिर, चुर्क स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, घोरावल स्थित शिवद्वार, शाहगंज रोड स्थित बरैला महादेव मंदिर और गौरी शंकर मंदिर शामिल हैं। इसके साथ ही दुद्धी, रेणुकूट,चोपन,ओबरा, बभनी शक्तिनगर,अनपरा के साथ ही आने ग्रामीण इलाकों में भी मंदिरों में भीड़ देखने को मिला इन मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से विशेष रूप से सजाया गया था।

 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की थीं, जिसमें प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए थे। भक्तों ने जलाभिषेक के साथ-साथ रुद्राभिषेक भी किया। मंदिरों के बाहर भांग-धतूरे और बेलपत्रों की दुकानें सजी थीं, और मंदिर परिसरों में लगे मेलों में भी काफी भीड़ देखी गई।

 

इसी बीच, सोनभद्र के जिलाधिकारी ने रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ऐतिहासिक और पौराणिक बरैला महादेव मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर जनपद की खुशहाली की कामना की। मंदिर की अद्भुत स्थापत्य कला और आध्यात्मिक शांति देखकर जिलाधिकारी भाव-विभोर हो गए। उन्होंने इस धाम की ऊर्जा को ‘अद्भुत’ बताया और इसे जिले की एक अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर करार दिया।भक्तों की सुरक्षा के लिए सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल तैनात किया गया था। जिलाधिकारी ने मौके पर ही सुरक्षा और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी शिवा पांडेय ने बताया कि भोर से ही श्रद्धालु पूजन-अर्चन कर रहे थे।मंदिरों के बाहर भांग-धतूरे और बेलपत्रों की दुकानें सजी हुई हैं। भक्त पूजन-अर्चन के बाद मेले का भी आनंद ले रहे हैं। मंदिर परिसरों में लगे मेलों में भी काफी भीड़ देखी जा रही उधर एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शिव मंदिरों परिसर में चक्रमण कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!