E-Paper
पहलेएआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के ख़िलाफ़ दिल्ली में बीजेपी का प्रदर्शन
यूथ कांग्रेस की ओर से दिल्ली में चल रही एआई समिट में शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शनिवार को प्रदर्शन कर रही है.
एआई समिट में हुए प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता टी-शर्ट उतारकर पहुंचे थे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की थी.कांग्रेस ने इस विरोध को अपना कर्तव्य बताया था, जबकि बीजेपी ने कांग्रेस पर देश की छवि ख़राब करने का आरोप लगाया था.दिल्ली में शनिवार को बीजेपी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस और राहुल गांधी के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करते दिखे.दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “बीजेपी और पूरा देश इस घटना से स्तब्ध है कि राहुल गांधी इतने गिर गए हैं कि वह प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं.”




