नेतन्याहू को भारत आना था लेकिन अब मोदी इसराइल जा रहे हैं, इसके मायने क्या हैं?
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह दो दिनों की इसराइल यात्रा करेंगे. इस दौरान वह इसराइल की संसद को भी संबोधित कर सकते हैं.
यह जानकारी इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने दी है.हालांकि भारत सरकार की तरफ़ से अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस प्रस्तावित यात्रा के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फ़रवरी को इसराइल की यात्रा करेंगे.इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने रविवार को यरूशलम में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस बारे में जानकारी दी.नेतन्याहू ने अमेरिका के प्रमुख यहूदी संगठनों के अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “संसद में संबोधन भी हो सकता है, अगले सप्ताह यहां कौन आ रहा है? नरेंद्र मोदी.”नेतन्याहू ने यह भी कहा कि भारत और इसराइल के बीच बड़े स्तर पर सहयोग हो रहा है. उन्होंने कहा, “हम हर तरह के सहयोग पर बात करेंगे. अब आप जानते हैं, भारत कोई छोटा देश नहीं है, 1.4 अरब लोगों की आबादी है, भारत बहुत ताक़तवर है और बहुत लोकप्रिय भी.”


