Welcome to ST Live 24 News   Click to listen highlighted text! Welcome to ST Live 24 News
E-Paper

इसराइली शहर में दो भारतीय कामगारों पर ‘नस्लीय हमले’ के बाद इसराइल ने क्या कहा, जानें पूरा मामला

इसराइली शहर एश्केलोन में दो भारतीय श्रमिकों पर हमला करने वालों को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

भारत में इसराइल के दूतावास ने कहा है कि हमले को अंजाम देने वालों को पकड़ लिया गया है और जल्द ही उनके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.इसराइली मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय श्रमिकों को एश्केलोन शहर में पीटा गया.इस रिपोर्ट में ‘भारतीय श्रमिकों पर हमले को जानबूझ कर किया गया नस्लीय हमला बताया गया है.’इसराइल का दक्षिणी शहर एश्केलोन तेल अवीव से 50 किलोमीटर दूर और ग़ज़ा के नज़दीक है.इसराइली ब्रॉडकास्टर केएएन ने एक वीडियो जारी कर घटना के बारे में जानकारी दी और इसे ‘नफ़रत से भरा नस्लीय हमला’ बताया.

 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कम से कम दो लोगों पर हमलावरों के एक समूह ने हमला किया. यह घटना किसी सार्वजनिक पार्क में होती दिखाई दे रही है.

 

ग़ौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह इसराइल जाने की योजना बना रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!