Welcome to ST Live 24 News   Click to listen highlighted text! Welcome to ST Live 24 News
E-Paper

भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने दिखाया स्पिन का कमाल

टी-20 वर्ल्ड कप के 36वें मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया.

भारत की ओर से मिले 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन ही बना पाई.अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 193 रन बनाए.शिवम दुबे ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. उनकी पारी में छह छक्के शामिल रहे. शिवम दुबे को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.हालांकि भारत की जीत के हीरो वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने तीन ओवर में 14 रन खर्च कर तीन विकेट लिए.भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी चारों मुकाबलों में जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बनाई.नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए.कुलदीप यादव की जगह पर अर्शदीप सिंह की वापसी हुई, जबकि अक्षर पटेल के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को खेलने का मौका मिला.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!